Home » राजनीति » स्लग..जामुल को 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अरुण साव ने भरा चुनावी जोश दिसंबर में निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 54 करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों का किया उल्लेख

The specified slider is trashed.

स्लग..जामुल को 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अरुण साव ने भरा चुनावी जोश दिसंबर में निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 54 करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों का किया उल्लेख

Facebook
X
WhatsApp

एंकर..जामुल नगर पालिका में दिसंबर में होने वाले निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जामुल पहुंचकर करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हजारों की संख्या में जुटे नगरवासियों के बीच भाजपा ने विकास कार्यों के बहाने अपनी ताकत दिखाई।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जामुल को अब तक 54 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने मानस भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया और अधिकारियों को विकास कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा पार्षदों को जिताने की अपील की।
मीडिया से चर्चा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने संबंधी अपील को जनहित में बताया। वहीं नगरीय विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता संविधान की बात तो करते हैं, लेकिन उसका पालन नहीं करते।
जामुल में विकास कार्यों की सौगात के साथ भाजपा ने आगामी निकाय चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक तैयारियों का भी संदेश दिया।

बाइट,,, अरुण साव उपमुख्यमंत्री

बाइट,, ईश्वर ठाकुर जामुल नगर पालिका अध्यक्ष

बाइट,,, राजीव अग्रवाल जामुल चुनाव प्रभारी

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest News