Home » अपराध » सूरजपुर भाजपा नेता के वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़: पिंकी सोनी ने पति,सास और देवर पर लगाया साजिश का आरोप,

The specified slider is trashed.

सूरजपुर भाजपा नेता के वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़: पिंकी सोनी ने पति,सास और देवर पर लगाया साजिश का आरोप,

Facebook
X
WhatsApp

 

सूरजपुर,पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़ आ गया है। महिला पिंकी सोनी ने अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पति राजेश सोनी, सास बसंती सोनी और देवर रूपेंद्र सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान जानबूझकर अधूरा वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि उसका और पार्षद मुकेश गर्ग का नाम जोड़कर चरित्र हनन किया जा सके। उसने पति एवं ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट की कोशिश, धमकी और बदनामी के आरोप भी लगाए हैं।

पिंकी सोनी ने अपनी शिकायत में जान का खतरा बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने लाने और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

अब पुलिस जांच पर टिकी निगाहें: वायरल वीडियो और महिला की शिकायत के बाद मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझ गया है। अब पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों से ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest News

Related Posts