पंडरिया। कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण भाव से सदैव सेवा में समर्पित रहने वाली मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मितानिन दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी मितानिन बहनों को बधाई देते हुए कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। गांव-गांव में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल करने और लोगों को जागरूक करने में उनका योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक मितानिन बहनों ने निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की है। उनके समर्पण और सेवा भाव के कारण ही छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।
विधायक भावना बोहरा ने सभी मितानिन बहनों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
