Home » अपराध » बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद*

The specified slider is trashed.

बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद*

Facebook
X
WhatsApp

 

*बिलासपुर, 20 नवंबर 2026*

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला नेटवर्क और अवैध धन से अर्जित संपत्तियों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार 13 नवंबर 2026 को की गई तलाशी में लगभग *8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक संबंधी दस्तावेज* और लगभग *25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों* से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने दुबई में भी संपत्तियां अर्जित की हैं। विदेश भागने की आशंका को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध *एलओसी* जारी किया गया है और *रेड कॉर्नर नोटिस* की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

*इन आरोपियों पर कार्रवाई:*

1. सुनील रोहरा पिता दिलीप कुमार रोहरा
2. मनीष रोहरा पिता दिलीप रोहरा
3. संधि आकाश गोगा निवासी जबलपुर

पुलिस अब बैंकिंग लेन-देन, हवाला नेटवर्क और संपत्तियों के स्रोत की गहन जांच कर रही है। साथ ही *बीएनएसएस की धारा 107* के तहत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ सट्टा चलाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और अपराध से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *