Home » अपराध » बसंतपुर धान खरीदी केंद्र में 142 बोरी धान जब्त, जांच में किसान ने माना- धान स्वयं का नहीं

The specified slider is trashed.

बसंतपुर धान खरीदी केंद्र में 142 बोरी धान जब्त, जांच में किसान ने माना- धान स्वयं का नहीं

Facebook
X
WhatsApp

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बसंतपुर धान खरीदी केंद्र में जांच के दौरान 142 बोरी धान जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा वाड्रफनगर एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसीलदार एवं अतिरिक्त तहसीलदार वाड्रफनगर द्वारा बसंतपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषक बंधियां पति विष्णु द्वारा विक्रय के लिए लाए गए 142 बोरी धान की जांच की गई।

मौके पर अधिकारियों ने संबंधित कृषक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कृषक ने स्वीकार किया कि विक्रय के लिए लाया गया उक्त धान उसका स्वयं का नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल 142 बोरी धान जब्त कर खरीदी केंद्र के खरीदी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। दूसरे के धान की अवैध बिक्री तथा अनियमितताओं को रोकने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *