*बिलासपुर।* छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को दोनों एक होटल में साथ रुके थे। इस दौरान युवक ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद युवक ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। घटना के बाद से युवती फरार थी।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
