Home » नेशनल » CM विजय का तमिलनाडु की जनता को बड़ा तोहफा! हेल्थ इंश्योरेंस की राशि 5 से बढ़ाकर 25 लाख, दूध का खरीद मूल्य भी बढ़ा

CM विजय का तमिलनाडु की जनता को बड़ा तोहफा! हेल्थ इंश्योरेंस की राशि 5 से बढ़ाकर 25 लाख, दूध का खरीद मूल्य भी बढ़ा

Facebook
X
WhatsApp

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों, दूध उत्पादकों और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना इलाज की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, दूध उत्पादकों के लिए दूध खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इन फैसलों से लाखों लोगों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

दूध खरीद मूल्य 38 से बढ़कर 41 रुपये प्रति लीटर

दूध उत्पादकों को राहत देते हुए सरकार ने दूध का खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इस फैसले से करीब 3.16 लाख दूध उत्पादकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, दूध उत्पादकों को दिया जाने वाला सरकारी प्रोत्साहन भी 3 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से सरकार पर हर महीने करीब 30 करोड़ रुपये और सालाना लगभग 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख

स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। योजना के तहत इलाज की सालाना सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अतिरिक्त मेडिकल और सर्जिकल सेवाओं को भी योजना में शामिल करने का फैसला किया है। ये सुविधाएं चेन्नई, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और चेंगलपट्टू समेत कई सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

तमिलनाडु सरकार के इन फैसलों को आम जनता और दूध उत्पादकों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *