Home » नेशनल » गौरेला गांधी चौक में गर्व से लहराया तिरंगा,नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया ध्वजारोहण,

गौरेला गांधी चौक में गर्व से लहराया तिरंगा,नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया ध्वजारोहण,

Facebook
X
WhatsApp

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा ऐतिहासिक गांधी चौक में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। 15 अगस्त की सुबह ठीक 8 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, समस्त पार्षदगण,अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा हमारा अभिमान है, हमारा स्वाभिमान है”। उन्होंने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ नगर, सुंदर नगर, विकसित नगर के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *