Home » नेशनल » किसानों की समस्याओं पर बैठक में मंथन, एग्रीटेक से लेकर बिजली-खाद संकट तक उठे मुद्दे; जमीनी लड़ाई की तैयारी

किसानों की समस्याओं पर बैठक में मंथन, एग्रीटेक से लेकर बिजली-खाद संकट तक उठे मुद्दे; जमीनी लड़ाई की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

बीते दिनों विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने एक बैठक आहूत की गई जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई जिनमे प्रमुख रूप से एग्रीटैक ,खाद,बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, बिजली की आँख मिचोली, और फ्लाई एश जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया, किसानों ने अपनी पीड़ा में बताया की सरकार के पास हमारा राजस्व से जुडी हुई ऐसी कौन से जानकारी नहीं है जो हमें एग्रीटेक के नाम से बार बार परेशान कर रही है, सोसाइटी में खाद की उपालब्ध होते हुए भी किसानों को हर तीसरे चौथे दिन चक्कर कटवा रहे हैं, एक तरह सरकार महतारी वंदन के नाम से पैसा दे रही है वहीँ दूसरी ओर बिजली बिल और गैस के दामो में बढ़ोतरी कर वसूल ले रही है।
इन सभी समस्याओ को देखते हुए आगामी बैठक में एक विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की बात की गई जिसमे बैठक में प्रमुख रूप से किसान नेता श्री लल्लू सिंह जी, हरविंद चौधरी जी, नीलकंठ साहू जी, सरजीत सिंह जी सुनील पटेल जी जनक राम साव जी, भीम दास महंत जी, दलवीर सिंह जी और बहुत से किसान व किसान हितैषी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *