Home » Uncategorized » नपा में 02 उप अभियंता और 15 प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग नपा अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल को सौंपा पत्र, विकास कार्यों के बढ़ते दबाव का दिया हवाला

नपा में 02 उप अभियंता और 15 प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग नपा अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल को सौंपा पत्र, विकास कार्यों के बढ़ते दबाव का दिया हवाला

Facebook
X
WhatsApp

भारत सम्मान न्यूज /सूरजपुर/फिरोज खान — नगर पालिका परिषद सूरजपुर में विकास एवं निर्माण कार्यों के बढ़ते दबाव को देखते हुए अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र सौंपकर नगर पालिका में 02 उप अभियंताओं की नियुक्ति तथा 15 प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

प्रभारी मंत्री को भेजे पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि जिला मुख्यालय का नगरीय निकाय होने के कारण जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका पर भी अतिरिक्त कार्यों का भार है। व्यवस्थाओं के सफल क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गति लाने के लिए कम से कम दो उप अभियंता एवं 15 प्लेसमेंट कर्मचारियों की आवश्यकता है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में अधोसंरचना मद के 5 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हैं। इसके अलावा निकाय मद से भी बड़ी संख्या में विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। इन कार्यों का क्रियान्वयन केवल एक उप अभियंता के भरोसे संभव नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका के सेटअप में एसडीओ/सहायक अभियंता का 1 पद तथा उप अभियंता के 4 पद स्वीकृत हैं।

अध्यक्ष श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों के 57 पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यों की अधिकता को देखते हुए कम से कम 15 अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण विकास कार्यों और नगर पालिका की व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया है कि नगर पालिका परिषद सूरजपुर में 02 उप अभियंताओं की नियुक्ति एवं 15 प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती की स्वीकृति प्राथमिकता के साथ प्रदान करने की कृपा करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिलने के साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का बेहतर संचालन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *