Home » Uncategorized » Watch Video : मुंगेली नाका चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम.. महिला से विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल..

Watch Video : मुंगेली नाका चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम.. महिला से विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल..

Facebook
X
WhatsApp

एंकर- बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित सेफर्ड स्कूल के पास फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और सब्जी-भाजी बेचने वाली महिलाओं के बीच विवाद हो गया। निगम की अतिक्रमण टीम फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी.. बताया जा रहा है कि निगमकर्मियों ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली महिलाओं को वहां से हटने के लिए कहा.. इसी बात को लेकर महिलाओं और निगम कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. वायरल वीडियो में निगमकर्मियों और महिलाओं के बीच विवाद और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है, नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीम मुंगेली नाका चौक पहुंची थी.. हालांकि कार्रवाई के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *