गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत शेखवा से पंचायत राज में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच और पंच नंबर 5 आकाश सिंह मरावी की मिलीभगत से दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज शासकीय डबरी को अपने निजी पट्टे के नाम पर करा लिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंच आकाश सिंह मरावी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए पहले उस डबरी को अपने पट्टे के नाम से दर्ज कराया और फिर उस पर कब्जा कर उसमें थरहा रोपण करवा दिया। जबकि उक्त डबरी पहले से ही किसी और के नाम से दर्ज थी।इस पूरे मामले में अब सवाल उठ रहा है कि शासकीय रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी पट्टा कैसे बना? सरपंच की भूमिका क्या रही? और इस पूरे फर्जीवाड़े का जिम्मेदार कौन है? ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।






























