राउरकेला, 15/8/2026: राउरकेला के उदितनगर मीनी स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जश्न के साथ मनाया गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सम्मिलित परेड़ की सलामी ली।
इस मौके पर, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले जाने-माने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धांजलि दी।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि राउरकेला की एक खास पहचान है। सरकार ने राउरकेला के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। राउरकेला ने औद्योगिक, स्वस्थ्य,शिक्षा और खेल जगत के क्षेत्र में विकास किया है।
2023 में राउरकेला में पुरूष हॉकी विश्व कप, हॉकी प्रो लीग, हॉकी इंडिया लीग की सफल मेजबानी के बाद, राउरकेला एक क्रीड़ा हब बन गया है। राउरकेला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है, और सुंदरगढ़ जिले के साथ राउरकेला का नाम रोशन किया है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राउरकेला नगर निगम की कोशिशों से शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हुआ है। शहर में सफाई की दिशा में उठाए गए कई कदमों की वजह से इसे देश के 15 सबसे साफ शहरों में जगह मिली है। उन्होंने सभी से राउरकेला को साफ और सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार को हुई भारी बारिश का राउरकेला पर काफी असर पड़ा। ऐसी प्राकृतिक आपदा के समय राउरकेला निवासियों की मदद और सहयोग से बहुत कम समय में इससे निपटा जा सका था। इस समय प्रशासन के साथ-साथ अलग-अलग स्वयंसेवी संगठनों, आम जनता और सफाई कर्मचारियों का सहयोग तारीफ के काबिल था।
परेड का नेतृत्व रिजर्व पुलिस के समित सामल ने किया। परेड में 54 टीमों ने हिस्सा लिया। परेड के बाद एक संस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया। इस कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए 9 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए आयोजित किए गए अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरष्कृत किया गया।
इस उत्सव में राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी,जिला वन अधिकारी रविकांत मीणा, पानपोष उप जिला कलेक्टर चंद्रकांत मल्लिक, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सीमा फातिमा एक्का खास तौर पर मौजूद थे।
इस मौके पर राउरकेला मुख्य कारागार के कैदियों और राउरकेला सरकारी अस्पताल के मरीज़ों को फल और मिठाइयाँ बांटी गईं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए मंच संचालन महेंद्र मिश्रा ने किया। इस उत्सव के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी।






























